“शौर्य को सलाम, शहीदों को प्रणाम – कोरबा में गूंजा अमर जवानों का नाम, श्रद्धा और सम्मान से मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस”🔥देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, 21 अक्टूबर।
देशभक्ति, श्रद्धा और सम्मान से भरा दृश्य आज कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में देखने को मिला, जब पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों को नमन करने पूरा प्रशासनिक तंत्र एकजुट हुआ। यह दिवस उन अमर वीरों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे शोक सलामी के साथ हुआ। पुलिस जवानों ने सधे कदमों से अपने शहीद साथियों को नमन किया, जिससे पूरा वातावरण गौरव और भावनाओं से भर गया। इसके पश्चात अमर जवान स्मृति स्थल पर आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर, कलेक्टर श्री अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी तथा नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। उनके त्याग को याद करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया है, उनका साहस और समर्पण हर भारतीय के दिल में सदा जीवित रहेगा।”
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा, “शहीदों के परिवारों के प्रति नगर निगम सदैव संवेदनशील रहेगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके योगदान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहीद परिजन, पुलिस अधिकारी, जवान, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण में श्रद्धा और देशभक्ति की भावना व्याप्त रही।
यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति कोरबा की जनता का सच्चा श्रद्धा-सुमन था — एक ऐसा भावपूर्ण क्षण जब हर आंख नम थी और हर दिल से एक ही स्वर गूंज रहा था — “अमर रहे हमारे वीर जवान!”

- Advertisement -
Latest News

“दर्री थाना पुलिस की बड़ी सफलता, पावर केबल चोरी कांड का पर्दाफाश”

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस...

More Articles Like This