कोरबा के श्याम मंदिर में विवाद,  संतोष अग्रवाल से गाली-गलौज व धमकी का आरोप, मामला थाने पहुंचा

Must Read

कोरबा। शहर के प्रमुख आस्था केंद्र श्याम मंदिर में एक बार फिर विवाद सामने आया है।  संतोष अग्रवाल के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संतोष अग्रवाल ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को संतोष अग्रवाल अपने मित्रों के साथ प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 11 बजे श्याम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान श्याम मंदिर का संचालन देख रहे और  श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल CA एवं कोषाध्यक्ष अरविंद सिंघानिया द्वारा ऑफिस के कार्यालय में बातचीत के बहाने बुलाया। आरोप है कि कार्यालय में पहुंचते ही गोपाल अग्रवाल ने उनके साथ गाली-गलौज, मार पीट ,धक्का मुक्कि की और जान से मारने की धमकी दी।

संतोष अग्रवाल का कहना है कि वे केवल पूजा-अर्चना के उद्देश्य से मंदिर पहुंचे थे, लेकिन बिना किसी कारण उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। घटना से आहत होकर वे सीधे कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने गोपाल अग्रवाल और अरविंद सिंघानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच प्रारंभ कर दी है।

बताया जा रहा है कि श्याम मंदिर के संचालन और व्यवस्था को लेकर बीते कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। संतोष अग्रवाल का आरोप है कि मंदिर से जुड़े विवाद को लगातार बढ़ाया जा रहा है और मामला कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच चुका है।

श्याम मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में बार-बार विवाद सामने आने से श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This