SECL कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाली निजी कंपनी हिन्द एनर्जी के दफ्तर की लगातार दूसरे दिन भी ईपीएफ टीम के द्वारा जांच जारी रही 

Must Read

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  वेतन में कटौती सहित कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर शिकायत मिलने पर एसईसीएल कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाली निजी कंपनी हिंद एनर्जी के दीपका स्थित दफ्तर में ईपीएफ की टीम ने दबिश दी है। इसी कड़ी में लगातार दूसरे दिन भी कार्यालय के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इस श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की कार्यवाही से कोयलांचल के कोल ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि हिन्द एनर्जी के संचालको द्वारा कंपनी में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए उनके भविष्य निधि की करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गयी है। इस बात की शिकायत मिलने पर जांच के लिए पहुंची ईपीएफ की टीम लगातार दूसरे दिन भी दस्तावेज खगाल रही हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम डिडौलीभांठा में रहने वाले हिंद एनर्जी के पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर ईपीएफ ने यह कार्यवाही की है। उनको कंपनी को अंदर-बाहर से अच्छी तरह से जानते हैं। इस संबंध में कोरबा जिला कलेक्टर के अलावा अन्य विभागों में शिकायत की थी। इस पर एक टीम कुछ दिनों पहले बिलासपुर स्थित हिन्द एनर्जी के दफ्तर में भी जांच-पड़ताल के लिए पहुंची थी। इस कार्यवाही से जहां एक ओर कोयला कारोबारियों में दहशत की स्थिति है, तो वहीं दूसरी ओर अपने हक से वंचित कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। कर्मचारियों को उम्मीद हैं की कार्यवाही उपरांत उनका जो हक मारा गया था, इस कार्यवाही के बाद वह उन्हें वापस मिलेगा।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This