लगातार हो रही बारिश के बाद मंगलवार की सुबह कोरबा जिले के लोगों को प्रकृति ने एक अनोखा तोहफा दिया। सुबह होते ही चारों ओर घना कोहरा छा गया, जिसने पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों को अपनी सफेद चादर में समेट लिया। यह नजारा देखने लायक था — मानो धरती पर बादल उतर आए हों। सुबह-सुबह इस दृश्य ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपने-अपने मोबाइल से इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करते नजर आए। वहीं, वनांचल क्षेत्रों में कोहरा और भी घना दिखा, जिससे वातावरण में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते सुबह कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। लोगों ने इस मौसम का भरपूर आनंद उठाते हुए इसे “सुहानी सुबह” बताया।
Must Read
Latest News
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की
नई दिल्ली, 10 अप्रैल । बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के...















