UP की हिन्दू युवती को बुर्का पहनाकर बिहार ले जा रहा था मंसूर अली, घरवालों ने पकड़कर कर दिया ये हाल

Must Read

उत्तरप्रदेश
सहजनवा।  हिन्दू युवती को बुर्का पहनाकर अपने साथ ले जा रहे बिहार के मंसूर अली को स्थानीय लोगों ने सोमवार को दोपहर नौसढ़ चौराहे पर घेर लिया। आरोपित पर लव जिहाद करने का आरोप लगा पीटकर अधमरा कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती को परिवार के लोग अपने साथ लेकर चले गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बिहार के सीवान जिले के निजामपुर टोला निवासी मंसूर अली फोन पर खजनी क्षेत्र की युवती से बात करता था। परिवार की माने तो युवती को उसने अपना नाम अमित बताया था। सोमवार की सुबह मंसूर ने युवती को मिलने के लिए बुलाया।शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ लेकर जाने लगा। कोई पहचाने मत इसलिए उसे बुर्का पहना दिया और गांव से नौसढ़ की ओर लेकर निकला। इसी दौरान किसी ने युवती के घरवालों को सूचना दे दी।

बुर्का हटाते ही फूटा गुस्सा

कुछ ही देर में परिजन बाइक से नौसढ़ पहुंचे और पासवान ढाला के पास दोनों को रोक लिया। जैसे ही बुर्का हटाया गया, घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने युवक को पकड़कर सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। युवक बार-बार अपनी बेगुनाही की दुहाई देता रहा, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर नौसढ़ चौकी पुलिस पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भिजवाया।

युवक की हालत गंभीर

युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने युवती को सुरक्षित घर भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया, मामले की जानकारी मिली है। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This