पाल समाज के वरिष्ठ जन श्रीसहदेव पाल का 105 वर्ष की आयु में निधन, शनिवार को निकलेगी अंतिम यात्रा

Must Read

कोरबा। पाल समाज कोरबा के वरिष्ठ जन एवं प्रयाग होटल, कोरबा के संचालक स्वर्गीय बाबूलाल पाल के पिता श्री सहदेव पाल का 105 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पाल समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्री सहदेव पाल के निधन को समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर समाज के लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

शनिवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

परिजनों के अनुसार श्री सहदेव पाल जी की अंतिम यात्रा शनिवार, 22 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान पुराना बस स्टैंड, गौरी शंकर गली, कोरबा से निकलेगी। अंतिम यात्रा स्थानीय मुक्तिधाम, मोतीसागर पारा के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

- Advertisement -
Latest News

15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी...

कोरबा -पाली। सुशासन की सरकार में आकांक्षी जिला कोरबा के पाली ब्लॉक के 23 ग्राम पंचायतों के विकास ,बुनियादी...

More Articles Like This