Wednesday, February 11, 2026

मेरे बुढ़ापे की लाठी है सूरज, अभी राजनीति की जल्दबाजी नहीं : बेटे के वायरल बयान पर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत

Must Read

छत्तीसगढ़ की राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने अपने पुत्र सूरज महंत के राजनीतिक आगाज की खबरों पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसमें एक राजनेता की परिपक्वता और एक पिता का स्नेह साफ़ झलकता है। जहाँ गलियारों में सूरज की चुनावी लॉन्चिंग की चर्चा गर्म है, वहीं डॉक्टर महंत ने इसे “मीडिया की कल्पना” करार देते हुए साफ किया कि सूरज फिलहाल केवल उनके और सांसद ज्योत्सना महंत के “सहारे” के तौर पर साथ खड़े हैं।


“हमें भी घूमने के लिए चाहिए एक सहारा”
बेटे के भविष्य पर पूछे गए सवालों को डॉक्टर महंत ने बड़ी ही सादगी से मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा:
“ये सब आप लोगों की कल्पनाएं हैं। स्वाभाविक है, लड़का मां के साथ घूमता है और जब मां नहीं रहती तो मेरे साथ घूमता है। हमें भी इस उम्र में घूमने के लिए एक सहारे की जरूरत होती है। वह अभी एक बच्चे की तरह हमारे साथ काम कर रहा है। जब हम राजनीति से हट जाएंगे, तब वह कोशिश करेगा या उसे लाएंगे तब वह देखेगा। फिलहाल उसे आगे बढ़ाने की कोई जल्दबाजी या आवश्यकता नहीं है।”

*​बेटे के ‘सेवा भाव’ पर गदगद हुए पिता*
​सूरज महंत ने हाल ही में बयान दिया था कि वे पद के भूखे नहीं हैं, बल्कि माता-पिता की सेवा और कांग्रेस के सिपाही के तौर पर काम करना ही उनका धर्म है। इस पर डॉक्टर महंत ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This