कोरबा। वार्ड क्रमांक 12 नई बस्ती, मधु स्वीट गली में इन दिनों एक आवारा कुत्ते का आतंक फैला हुआ है। 3 अगस्त को इस कुत्ते ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक 7 से 8 लोग इस पागल कुत्ते के हमले का शिकार हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों ने तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए नगर निगम के अधिकारी संजय तिवारी को फोन कर कुत्ते को पकड़वाने की गुहार लगाई। लेकिन उनका जवाब था – “अभी हमारे पास कुत्ते पकड़ने के लिए आदमी नहीं है।” इस उदासीनता से नागरिकों में गहरी नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि अगर यही घटना किसी निगम अधिकारी के परिवार के साथ होती, तो क्या जवाब वही होता?
स्थानीय निवासियों ने निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्ते को पकड़ने और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना को टाला जा सके।















