कोरबा।
कोरबा शहर के सीतामढ़ी कुम्हार मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति के घर की पाइप लाइन में आज सुबह करीब 5 बजे एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही घर के सदस्यों के होश उड़ गए और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना तत्काल वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय संस्था वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) एवं रेस्क्यू विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लगभग 9 फीट लंबे विशाल अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से थैले में रखा गया।
इसके पश्चात वन विभाग को सूचित कर अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
रेस्क्यू विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी ने मीडिया के माध्यम से लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अजगर अनुसूची-1 (Schedule-I) में संरक्षित जीव है, जिसे पकड़ना, मारना या नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है।
जितेंद्र सारथी ने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए आम नागरिकों से अपील की कि वे सांपों एवं अन्य वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
JB News Korba Chhattisgarh
Manish Jaiswal JB ❤️❤️















