सूर्योपासना का महापर्व छठ 25 से होगा शुरू श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहे शहर के घाट…

Must Read

कोरबा,23अक्टूबर  कोरबा सूर्योपासना का महापर्व छठ 25 से शुरू हो जाएगा। 4 दिवसीय इस पर्व के तीसरे व चौथे दिन नदी, तालाब, नालों, नहरों के किनारे पूजा करने वालों की भीड़ जुटेगी। पूर्वांचल का यह बहुत बड़ा पर्व है।

आस्था के इस पर्व को मनाने वालों को घाटों पर अव्यवस्था न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम, छठ घाट क्षेत्र के पार्षदों के साथ ही पूर्वांचल के लोगों ने भी अपने स्तर पर घाटों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। चूंकि पूजा 2 दिन बाद शुरू हो जाएगी, इसलिए घाटों पर साफ-सफाई, पानी की गंदगी हटाने, सीढ़ियों को व्यवस्थित करने के साथ ही घाटों पर अपना-अपना स्थान चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है।

तमाम तैयारियों के बाद भी शहरी और उपनगरीय क्षेत्र में ऐसे भी घाट हैं, जो अव्यवस्थित ही नहीं, पूजा के लिहाज से सुरक्षित नहीं हैं। इसके बाद भी परिजन अपनी सुविधा के लिए वहां पहुंचते हैं। शहर में कहां का छठ घाट पूजा के लिए बेहतर है, कहां का असुरक्षित यह बताने की कोशिश की गई है, ताकि आस्था के इस महापर्व में कोई विघ्न पैदा न हो।

- Advertisement -
Latest News

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि,देखिए विडिओ

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलिकोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री...

More Articles Like This