Saturday, February 14, 2026

महापौर ने रखा बुजुर्गों की सेहत का ख्याल, हीटर से शरीर गरम रखो और खेलो कैरम

Must Read

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ठंड बड़ी घातक होती है इसे मद्देनजर रख कोरबा महापौर ने इलेक्ट्रिक हीटर प्रदान किया। अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद प्राप्त किया जनपदीय वरिष्ठ नागरिक संघ के अनुभव भवन तुलसी नगर पहुंचकर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इलेक्ट्रिक हीटर प्रदान किया उन्होंने वरिष्ठ जनों के मनोरंजन के लिए कैरम बोर्ड उपलब्ध कराने के साथ ही सबको आश्वस्त किया कि उनकी अन्य जरूरतो की पूर्ति भी अतिशीघ्र कर ली जाएगी  वरिष्ठ पार्षद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आपके भरोसे पर केंद्र प्रदेश और स्थानीय सरकार खरा उतरेगी

वरिष्ठ नागरिक संघ के संरक्षक कमलेश यादव क्षेत्रीय पार्षद मथुरा चंद्रा और राकेश अग्रवाल ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर संघ के संयोजक श्री नायडू अध्यक्ष गणेश दास महंत श्री गोरहा श्री पांडे,हरकेश यादव केवल साहू होरीलाल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में नर नारी उपस्थित थे

- Advertisement -
Latest News

पति ने पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया हमला…! तीनों की हालत गंभीर

कोरबा, 14 फरवरी। Domestic Violence : कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घरेलू हिंसा का मामला सामने आया...

More Articles Like This