23 जुलाई को होगा कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Must Read

कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में होगा।समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी विधिवत शपथ लेकर आगामी दो वर्षों के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेगी।

समारोह में रायपुर प्रेस क्लब एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम को लेकर मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है और इसे पत्रकारों के बीच समन्वय एवं संगठन को नई मजबूती देने वाला आयोजन माना जा रहा है।
कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों से शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा समाज और मीडिया के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

- Advertisement -
Latest News

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश का ऐलान ,देखिए विडिओ

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित अग्र अलंकरण समारोह एवं अग्र महाकुंभ...

More Articles Like This