कोरबा में चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर तलाश जारी।

Must Read

कोरबा। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शिवम इंटरप्राइजेज (हाई वेयर स्टोर), पटेल पारा सर्वमंगला रोड वार्ड क्रमांक 2 के सामने का है, जहां पर खड़ी एक स्कूटी को चोर ले उड़ा।

मालिक छविराम पाल ने बताया कि उनकी स्कूटी CG-12 AK 6657 को सुबह करीब 3:49 बजे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर स्कूटी लेकर फरार हो रहा है।

पीड़ित ने कोतवाली थाना  में आवेदन देकर स्कूटी की खोजबीन की मांग की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

👉 पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज, शिक्षा मंत्री प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा,पोस्ट कर लिखा देश के युवाओ की भावनाओ का सम्मान

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जिस...

More Articles Like This