Monday, February 16, 2026

जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा —हमने मेहनत से अपना आवास बनाया, अब बस मजदूरी दिला दो साहब…

Must Read

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 90 दिवस की मजदूरी भुगतान में अनियमितता और मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत केन्दई के ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत लेकर सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों को मिलने वाली 90 दिवस की मजदूरी राशि का भुगतान रोजगार सचिव श्री राजेन्द्र पाल द्वारा मनमाने ढंग से अपने परिजनों एवं परिचितों के खातों में कर दिया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जिन लाभार्थियों के आवास अभी अधूरे हैं, उनके नाम पर भी मस्टर रोल तैयार कर भुगतान कर दिया गया, जबकि वास्तविक पात्रों को अब तक मजदूरी की राशि नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत मस्टर रोल तैयार कर मजदूरी सीधे आवास लाभार्थी को हस्तांतरित की जानी चाहिए, लेकिन सचिव द्वारा नियमों की अनदेखी की गई है। इस मनमानी से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक नुकसान और निराशा झेलनी पड़ रही है।ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत भुगतान की संपूर्ण जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर गैरकानूनी रूप से दी गई राशि वसूल की जाए और वास्तविक आवास लाभार्थियों को मजदूरी राशि शीघ्र दिलाई जाए।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This