काेरबा का युवक ले जा रहा था 12.5 किलो गांजा, अर्जुनी पुलिस ने युवती समेत पकड़ा…

Must Read

धमतरी,16 जनवरी । जिले के अर्जुनी पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।

दोनों के कब्जे 12.538 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, ग्राम भोयना के धमतरी मुख्य मार्ग पर एक युवक और युवती अवैध रूप से गांजा परिहवन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर एक बाइक में दोनों आरोपियों को गांजा परिवहन करते पकड़ा लिया गया। दोनों के कब्जे 12.538 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम
तिलेश सिंह ठाकुर वार्ड क्रमांक 03, गोपीबंद, पंडरिया थाना पंडरिया, जिला कोरबा का रहने वाला है। तरूणा सिंह राजपूत सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कॉलोनी थाना कोतवाली, जिला कोरबा रहने वाली है।

- Advertisement -
Latest News

🇮🇳 बारिश में भी नहीं रुका तिरंगा कारवां, गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा,देखिए विडिओ

कोरबा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य...

More Articles Like This