तीन मामलों का खुलासा — मोबाइल लूट और बाइक चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से शहर में हाल ही में हुई मोबाइल लूट और मोटरसाइकिल चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में साइबर सेल कोरबा, थाना सिविल लाइन रामपुर, थाना कोतवाली, चौकी सीएसईबी और चौकी मानिकपुर की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।


🔹 प्रकरण क्रमांक 1 — थाना कोतवाली

शिकायतकर्ता अंशु (निवासी सीतामणी हाटर) से कॉलेज जाते वक्त मोबाइल फोन लूट लिया गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर दीपक कुर्रे (22 वर्ष), निवासी बरीडीह थाना उरगा को गिरफ्तार किया।
उसके पास से लूटा गया मोबाइल और “Dragon Ball” लिखा हुआ मोटरसाइकिल (CG-12 AG-7740) बरामद किया गया।


🔹 प्रकरण क्रमांक 2 — थाना सिविल लाइन रामपुर

शिकायतकर्ता जसुमन (निवासी राजीव नगर) से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका VIVO मोबाइल (IMEI 887309055744418) छीन लिया था।
जांच के बाद पुलिस ने विशाल पाटले (25 वर्ष), निवासी इंदरगढ़पारा को गिरफ्तार किया।
उससे लूटा गया मोबाइल, वही मोटरसाइकिल CG-12 AG-7740 और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए।


🔹 प्रकरण क्रमांक 3 — चौकी मानिकपुर

प्रार्थिया से दो अज्ञात युवकों ने मोबाइल लूटकर बाइक से फरार हो गए थे।
पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा —
1️⃣ दीपक कुर्रे (22 वर्ष), निवासी बरीडीह थाना उरगा
2️⃣ कन्हैया लाल यादव (19 वर्ष), निवासी मोहनपुर थाना उरगा, हाल मुकाम शंकर नगर कोरबा


🚔 संयुक्त टीम की सराहनीय कार्रवाई

तीनों प्रकरणों में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा।
लूटा गया मोबाइल, बाइक और अन्य सामान जब्त कर आगे की कार्यवाही जारी है।


📢 पुलिस की अपील

जिला पुलिस कोरबा ने नागरिकों से अपील की है कि —

  • सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल का उपयोग करते समय सावधानी रखें।
  • वाहन हमेशा सुरक्षित स्थान पर लॉक कर पार्क करें।
  • अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी डायल 112 या निकटतम थाने में दें।

“आपकी छोटी सी सूचना, किसी बड़ी घटना को रोक सकती है।”

📍 जिला पुलिस कोरबा, छत्तीसगढ़

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This