कोरबा में तीन दिवसीय “सोलर मेला 2026” का शुभारंभ, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने विशेष आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा, 07 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार तथा आमजन को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा में तीन दिवसीय “सोलर मेला 2026” का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन सूर्योनिक्स पाठशाला प्राइवेट लिमिटेड एवं एस.एस. इंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वावधान में 07 जून से 09 जून 2026 तक अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक, कोरबा में आयोजित किया जा रहा है।
मेले का शुभारंभ प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। वहीं नूतन सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


आयोजकों ने बताया कि मेले का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, रूफटॉप सोलर सिस्टम, सौर ऊर्जा से होने वाली बचत, सरकारी अनुदान तथा नवीन तकनीकों से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।


मेले के माध्यम से लोगों को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे बिजली खर्च में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के आयोजन में पाटनवार सोलर सुविधा केन्द्र, दीपका अधिकृत चैनल पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम: सोलर मेला 2026
दिनांक: 07 जून से 09 जून 2026
समय: प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक
स्थान: अग्रसेन भवन
आयोजक: सूर्योनिक्स पाठशाला प्रा. लि. एवं एस.एस. इंटरप्राइजेज, कोरबा
JB News Korba | Manish Jaiswal

- Advertisement -
Latest News

समितियों की 80 फीसदी तैयारी पूरी, पंडालों से मंदिरों तक सजावट तेज / 11 अक्टूबर से देवी आराधना, शहर में अनेक स्थानों पर दुर्गा...

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही कोरबा शहर देवी आराधना के रंग में रंगने की तैयारी में...

More Articles Like This