हिंदू नववर्ष पर कोरबा में यातायात डायवर्जन: दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग बंद, वैकल्पिक रास्तों से आवागमन की अपील।

Must Read

कोरबा। हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में होने वाले धार्मिक आयोजनों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

जारी निर्देशों के मुताबिक, चांपा की ओर से आने वाले कार, जीप, पिकअप, मेटाडोर और बसों को बारबसपुर से रिस्दी चौक होते हुए बालको, दर्री डैम, भवानी मंदिर, राताखार होते हुए कुसमुंडा की ओर भेजा जाएगा। वहीं, कोरबा से बाहर जाने वाले वाहन दर्री डैम और बालको के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

इस दौरान कोसाबाड़ी से सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर, सुनालिया चौक, रेलवे क्रॉसिंग, पुराना बस स्टैंड और सीतामणी तक मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

ये रहेंगे डायवर्जन प्वाइंट

बरबसपुर, इमलीडुग्गू तिराहा, शनि मंदिर, सर्वमंगला, राताखार तिराहा, अग्रसेन तिराहा, नया बस स्टैंड तिराहा, गुरु घासीदास तिराहा, जैन चौक, सुभाष चौक, एसपी ऑफिस के पास और आरटीओ तिराहा को डायवर्जन प्वाइंट बनाया गया है।

यातायात पुलिस द्वारा सभी प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

- Advertisement -
Latest News

चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय...

More Articles Like This