नियम तोड़कर चारपहिया वाहनों की लेन में घुस रहे ट्रेलर

Must Read

कोरबा। दीपका-हरदीबाजार बायपास सड़क मार्ग पर नियम तोड़कर चारपहिया वाहनों की लेन में घुसे ट्रेलर हादसों को दावत दे रहे हैं। सुरक्षित आवाजाही के लिए हरदीबाजार बायपास सड़क का नए सिरे से निर्माण कार्य कराने के बाद डिवाइडर लगाकर चारपहिया वाहनों व बाइक के लिए अलग लेन तय की गई है। वहीं सड़क के दूसरे लेन पर भारी वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन ट्रेलर चालकों की मनमानी से चारपहिया व दुपहिया वाहन के चालकों को परेशानी हो रही है। तय लेन से आवाजाही करने के बजाय कई ट्रेलर चालक चारपहिया वाहनों की लेन पर वाहन घुसा रहे हैं। खासकर रात में नियमों का पालन नहीं करने से हादसे का खतरा अधिक है। सड़क मार्ग से एसईसीएल गेवरा व दीपका की कोयला खदानों में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और आमजनों की दीपका की ओर आवाजाही होती है। ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि हरदीबाजार-दीपका बायपास सड़क पर सुरक्षित आवाजाही के लिए भारी वाहनों के लिए अलग लेन तय की गई है। ट्रेलर चालकों की मनमानी सामने आ रही है। इस पर अंकुश लगाने और नियमों का पालन कराने कलेक्टर व एसईसीएल गेवरा जीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This