Wednesday, February 11, 2026

कोरबा : सजग कोरबा” अभियान के तहत बैंक, एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट लगाकर जागरुक किया गया।

Must Read

सजग कोरबा” अभियान के तहत बैंक, एटीएम एवं वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट लगाकर जागरुक किया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा ऑडियो संदेश के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक।

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में “सजग कोरबा” अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता संबंधी विशेष पहल की गई।

इसी क्रम में “सजग कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों को लूट, ठगी एवं चोरी जैसी घटनाओं से बचाव हेतु सतर्क एवं जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से बैंकों, एटीएम, वित्तीय संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा एहतियाती उपाय अपनाने की अपील की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी भाषा में जागरूकता संदेश युक्त पंपलेट तैयार कर बैंक, एटीएम एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में चस्पा किए गए हैं, ताकि स्थानीय नागरिकों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया जा सके।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा ऑडियो संदेश (माइक/लाउडस्पीकर) के माध्यम से भी बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

इन पंपलेट्स एवं ऑडियो संदेशों के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित तरीके से बैंकिंग लेन-देन करने, संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

पंपलेट में दिए गए छत्तीसगढ़ी भाषा के जागरूकता संदेश (बिंदुवार):

• बैंक ले पैसा निकाले बखत अकेल्ला मत जावव, 3–4 भरोसेमंद आदमी संग जावव।

• कोनो अनजान आदमी के बात-बुता मं मत आवव।

• पैसा निकाले के बाद रद्दा मं कहीं घलोक मत रुकव।

• पैसा ला गाड़ी के डिक्की या डैशबोर्ड मं मत रखव।

• पैसा ला लापरवाही से गाड़ी मं छोड़ के मत जावव।

• बैंक या एटीएम के आसपास संदिग्ध आदमी दिखे त तुरते पुलिस ला खबर करव।

• पैसा लेके सुनसान रद्दा मं जाय ले बचव।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं सजग रहें एवं अपने परिवार, परिचितों तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस सहायता नंबर पर दें, जिससे समय रहते अपराधों को रोका जा सके।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This