Sunday, February 15, 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 से गांवों को मिलेगी नई ऊर्जा, किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं के सपनों को मिलेगी नई दिशा: सोनी विकास झा”

Must Read

बांकीमोंगरा, 02 फरवरी 2026/
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) श्री सोनी विकास झा ने संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान और युवाओं के भविष्य को सशक्त करने वाला एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र कल्याण के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विज़न को धरातल पर उतारने का ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है।
अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि बजट में ग्रामीण भारत को केंद्र में रखकर योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। गांव, गरीब, किसान, महिला और मध्यम वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए प्रावधानों से जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इससे ग्रामीण अंचलों में रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने की पहल किसानों के लिए क्रांतिकारी साबित होगी। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनेगी, उत्पादन लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे युवाओं को भी आधुनिक कृषि की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।
अध्यक्ष सोनी विकास झा ने बजट में पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों के लिए आय के नए और स्थायी स्रोत खुलेंगे। इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से गांवों में ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं का शहरों की ओर पलायन रुक सकेगा।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों और ग्रामीण संस्थाओं को सशक्त करने के माध्यम से सरकार ने गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया है। ग्रामीण रोजगार और आजीविका योजनाओं पर विशेष फोकस से आत्मनिर्भर गांवों की संकल्पना साकार होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।
अध्यक्ष सोनी विकास झा ने महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना को लागू किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खादी, हाथकरघा और हस्तशिल्प को नया प्रोत्साहन मिलेगा। पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को नए बाजार उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और साथ ही ग्रामीण संस्कृति एवं परंपरागत कलाओं का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
अंत में अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वाला एक विज़न डॉक्यूमेंट है। यह बजट गांवों को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों को समृद्ध करने और युवाओं को आत्मविश्वास देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
— सोनी विकास झा
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा
जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This