कोरबा में रोटी बनाने का अनोखा तरीका, एक साथ तैयार होती हैं चार रोटियां,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। शहर के कलेक्टर कार्यालय के पास संचालित मातृभूमि स्व-सहायता समूह अपने स्वादिष्ट और घर जैसे भोजन के लिए लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है। यहां भोजन तैयार करने और परोसने का तरीका भी काफी अलग और आकर्षक है।

समूह की महिलाओं ने रोटी बनाने का एक विशेष तरीका दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस तकनीक में एक साथ चार रोटियां तैयार की जाती हैं, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ भोजन की गुणवत्ता भी बनी रहती है।

मातृभूमि स्व-सहायता समूह में भोजन पूरी स्वच्छता और पारंपरिक घरेलू तरीके से तैयार किया जाता है। यहां आने वाले लोगों का कहना है कि भोजन का स्वाद बिल्कुल घर जैसा होता है और खाने के दौरान ऐसा महसूस नहीं होता कि वे किसी होटल या भोजनालय में भोजन कर रहे हैं।

समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले भोजन में स्वाद, स्वच्छता और आत्मीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही कारण है कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भोजन करने पहुंचते हैं।

रोटी बनाने की इस अनोखी तकनीक का वीडियो भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एक साथ चार रोटियां तैयार करने का यह तरीका देखने वालों को काफी पसंद आ रहा है।

JB News Korba | Manish Jaiswal

- Advertisement -
Latest News

चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय...

More Articles Like This