कृषि महाविद्यालय कोरबा में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन………

Must Read

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कोरबा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा 54वी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर्मदक्ष संस्थान पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में कर्मदक्ष संस्था के प्रबंध निदेशक दीप नारायण बनर्जी अतिथि एवं डॉ राजेश कुमार साहू अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में डॉ राजेश कुमार साहू अधिष्ठाता ने पर्यावरण संरक्षण पर समसामयिक जानकारी देते हुए सारगर्भित चर्चा किया।

द्वितीय विशेषज्ञ के रूप में डॉ तरुण कुर्रे ने पर्यावरण तथा कृषि पर आधारित प्रशिक्षण दिया। योगेंद्र सिंह सहायक प्राध्यापक द्वारा उद्यानिकी एवं पर्यावरण विषय पर जानकरी दिया। डॉ प्रियल के द्वारा मृदा के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। डॉ रोशन भारद्वाज ने प्रेसिजन फार्मिंग एवं किसान उपयोगी मोबाइल एप की जानकारी प्रदान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर के आसपास पसरे हुए प्लास्टिकों को एकत्रीकरण किया गया। जिससे प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय हो सके तत्पश्चात छात्रों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया । जिसमें डॉ आशीष केरकेट्टा के द्वारा सामुदायिक जागरूकता पर अभ्यास करवाया गया। तत्पश्चात अंतर कक्षा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बी एस सी कृषि के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें छात्रों द्वारा रंगोली बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया गया, प्रतियोगिता में विजेता का निर्णय डॉ दुष्यंत कौशिक एवं डॉ योगिता ने लिया जिसमें प्रथम स्थान पर तृतीय वर्ष के छात्र काजल एवं साथी रहे एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर प्रथम वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र रहे।

पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता जिसका थीम प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए आधारित पोस्टर तैयार किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर सुब्रत नायक, द्वितीय स्थान पर निहारिका एवं तृतीय स्थान पर पूजा रही हैं। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ राजेश साहू अधिष्ठाता के मार्गदर्शन एवं डॉ रोशन भारद्वाज कार्यक्रम अधिकारी रा से यो के सहयोग से किया गया।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़ में राजस्व व्यवस्था ठप: भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 500 से ज्यादा अधिक तहसीलदार हड़ताल पर

सरगुजा:छत्तीसगढ़ में आज प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब प्रदेश के 500 से...

More Articles Like This