हाथों में चूड़ियां लेकर DTO कार्यालय पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, लगाए तीखे नारे; इस्तीफे की मांग तेज,देखिए विडिओ

Must Read

परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर फूटा गुस्सा, “DTO एक काम करो, चूड़ी पहनकर डांस करो” के नारों से गूंजा कार्यालय परिसर

कोरबा। जिला परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली के खिलाफ शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने आक्रामक प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में चूड़ियां लेकर सीधे DTO कार्यालय पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “DTO एक काम करो, चूड़ी पहनकर डांस करो” का नारा लगातार गूंजता रहा, जिससे कार्यालय परिसर में माहौल गर्म हो गया।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि जिला परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, फिटनेस, परमिट और एनओसी जैसे कार्यों के लिए आम नागरिकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों और ज्ञापन के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने से कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप चूड़ियां दिखाते हुए DTO पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया और कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता तो अधिकारी को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी के इस्तीफे और पूरे विभागीय कामकाज की निष्पक्ष जांच की मांग की।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन में कहा कि परिवहन कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्था और कथित अनियमितताओं के कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चूड़ियां लेकर किए गए इस विरोध प्रदर्शन और तीखे नारों ने पूरे मामले को राजनीतिक और जनचर्चा का विषय बना दिया है।

- Advertisement -
Latest News

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा – अपने कर्मों का पाप धोने तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपाई, आदिवासी दिवस पर बधाई संदेश नहीं आने...

रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि...

More Articles Like This