कोरबा में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शनदिल्ली में हुए आतंकी हमले के विरोध में देखा गया रोष,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। दिल्ली में हुए कथित इस्लामिक आतंकी हमले की घटना के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पहुंचे तथा हमले के खिलाफ कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर में आतंकवाद की घटनाओं पर रोक लगाने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के खिलाफ किसी भी प्रकार के आतंकी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर नारे लगाते नजर आए। आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, और अंत में सभी ने सुरक्षा बलों के समर्थन एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Latest News

झुंझुनूं वाले श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन 14 अप्रैल को 🛕

कोरबा। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब झुंझुनूं वाले श्री...

More Articles Like This