पाली के ग्राम निरधी में 20 क्विंटल अवैध धान जब्त, अवैध धान के भंडारण, परिवहन, विक्रय पर जिला प्रशासन सख्त……

Must Read

कोरबा।  खरीफ वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। इसी के साथ अवैध धान विक्रय और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में विकासखंड पाली के ग्राम निरधी में बड़ी कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार पाली सुजीत कुमार पाटले एवं राजस्व निरीक्षक अंजली पैकरा द्वारा अवैध रूप से भंडारित 20 क्विंटल (50 कट्टी) धान को मौके पर जब्त किया गया। ग्रामीण द्वारा भंडारित धान के संबंध में किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उक्त धान को राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में लेते हुए कोटवार पोड़ी की अभिरक्षा में पंचायत भवन पोड़ी में सुरक्षित रखा है।
प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

🔴🟡🔵 बड़ी खबर | कोरबा 🔵🟡🔴🍬 न्यू दिल्ली स्वीट्स का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड!🚫 सुधार होने तक क्रय-विक्रय बंद,देखिए विडिओ

📍 कोरबा | शहर के निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल...

More Articles Like This