कोरबा नगर निगम का स्विमिंग पूल बना लोगों की पहली पसंद ,देखिए विडिओ

Must Read


Jb News Korba — मनीष जायसवाल

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा शहरवासियों के लिए स्टेडियम परिसर में निर्मित स्विमिंग पूल इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे स्विमिंग का आनंद ले रहे हैं।

विशेष बात यह है कि इस स्विमिंग पूल में प्रशिक्षित ट्रेनरों की व्यवस्था की गई है, जो नए तैराकों को सुरक्षित तरीके से स्विमिंग के गुर सिखाते हैं। बेहद कम शुल्क में उपलब्ध इस सुविधा के कारण शहरवासी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

स्विमिंग पूल में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था है, जिससे लोग सहज महसूस करते हैं। ट्रेनर न केवल तैराकी सिखाते हैं, बल्कि सुरक्षा और स्विमिंग तकनीकों की विस्तृत जानकारी भी देते हैं।

नगर निगम का यह प्रयास “सबका साथ, सबका विकास” के नारे को साकार करते हुए शहर के खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा दे रहा है।

- Advertisement -
Latest News

धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी सराहना, हुनर से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की दीदियां

स्थानीय संसाधनों से तैयार की अनूठी राखियां, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीदी राखियां और बढ़ाया महिलाओं का उत्साहकोरबा। आत्मनिर्भरता...

More Articles Like This