सिविल लाइन कोरबा थाना परिसर में आजादी का पर्व अनुशासित रहते हुए मनाया गया। झंडारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी गई
कोरबा। सिविल लाइन थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सेवा भाव को दोहराया। झंडारोहण के बाद देशभक्ति के गीतों और जयघोष से वातावरण गूंज उठा।















