दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, नागरिकों से पानी संग्रह करने की अपील

Must Read


कोरबा। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में दो दिनों तक सुबह की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 15 और 16 मार्च को मरम्मत कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह की जल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इस दौरान जल उपचार संयंत्र में जरूरी तकनीकी सुधार और मरम्मत का काम किया जाएगा, ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।


नगर पालिका निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जल आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति को देखते हुए वे पहले से ही आवश्यक मात्रा में पानी का संग्रह कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निगम अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद जल आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

कुसमुंडा खदान से पाली के तालाब में पहुँचा पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, 48 घंटे का अथक प्रयास लाया रंग

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा ग्राम पाली के तालाब में कुसमुंडा खदान से पानी की आपूर्ति कर एक सराहनीय एवं...

More Articles Like This