कोरबा में ग्रैंड एसीएन के कैमरामैन इमानुअल तांडी का आकस्मिक निधन, प्रेस जगत में शोक……

Must Read


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पत्रकार साथी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमानुअल तांडी पिछले कुछ समय से सामान्य रूप से अपने कामकाज में लगे हुए थे, ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया।
इमानुअल तांडी मीडिया क्षेत्र में अपनी मेहनत, सरल स्वभाव और समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। ग्रैंड एसीएन के साथ काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण खबरों और घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया। उनके सहयोगी बताते हैं कि वे हमेशा जिम्मेदारी के साथ अपने काम को अंजाम देते थे और साथी पत्रकारों के बीच बेहद लोकप्रिय थे।
उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
पत्रकार साथियों और परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This