Wednesday, February 11, 2026

‘हमने एक ममतामयी माँ को खोया है’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देव पहुँचे उपासने निवास, रजनी ताई को दी श्रद्धांजलि

Must Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. रजनी ताई उपासने को विनम्र श्रद्धांजलि दी। उनके निवास जाकर उपासने परिवार के प्रति अपनी गहन सम्वेदना व्यक्त करते हुए श्री देव ने कहा कि हमने एक ममतामयी माँ खोया है, जिन्होंने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में हमेशा संगठन के विस्तार के लिए जो कार्य किया है, हम सब कार्यकर्ताओं के लिए वह सदैव अनुकरणीय है। उनका मातृत्व भाव और आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहा है। वह सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगीं। श्री देव ने परमात्मा से प्रार्थना की है कि वह स्व. रजनीताई को अपने श्रीचरणों में स्थान और चिरशांति प्रदान करें।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This