दीपका में बिजली की लचर व्यवस्था से हाहाकार, वार्ड 01 की महिलाओं ने बिजली ऑफिस घेरा,1 हफ्ते का अल्टीमेटम: सुधार नहीं तो तालाबंदी और उग्र घेराव।देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा । दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 01 सोमवारी बाजार प्रेमनगर में पिछले डेढ़ महीने से चल रही अघोषित बिजली कटौती और हाफ लाइन की समस्या अब जनता के सब्र का बांध तोड़ चुकी है। पार्षद कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने दीपका बिजली ऑफिस पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता,छ.ग.राज्य विद्युत वितरण कंपनी को ज्ञापन सौंपा और 1 सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।

भेदभाव बर्दाश्त नहीं” – पार्षद कमलेश जायसवाल 

पार्षद ने विभाग पर सीधा आरोप लगाया कि वार्ड 01 के साथ लगातार सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा: “गर्मी-उमस में लोग बेहाल हैं, पर बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में है। सरकार करोड़ों का ठेका देती है, पर ठेकेदार के कर्मचारी लापरवाह हैं। बिजली नहीं दे रहे, ऊपर से मनमाने बिल भेजकर शोषण कर रहे हैं। 7 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्यालय का घेराव और तालाबंदी करेंगे, जिम्मेदारी विभाग की होगी।”

महिलाओं का दर्द: “रात की नींद हराम, दुर्घटना का डर”

प्रदर्शन में शामिल श्यामबाई, चवन बाई पटेल, सरस्वती कैवर्त्य, आशा सिंह, रोमा बाई, चमेली पटेल, लता उरांव, सीमा श्रीवास्तव, बीना चौहान, संजू सिंह समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि 1 महीने से उमस और मच्छरों के कारण रात भर नींद नहीं आ रही। पुरुष दिनभर मेहनत के बाद रात को सो नहीं पाते, जिससे अगले दिन काम पर झपकी आने से हादसे का खतरा बना है। “संवेदनहीन विभाग को हमारी जान की परवाह नहीं” – महिलाओं ने कहा।

मांगें :- 

1. अघोषित कटौती तुरंत बंद कर 24 घंटे सुचारू बिजली आपूर्ति।  

2. हाफ लाइन/वोल्टेज समस्या का स्थायी समाधान।  

3. बिना मीटर रीडिंग मनमाने बिल भेजना बंद हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भारी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Latest News

कुसमुंडा में किसान की बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का मामला,देखिए विडिओ

कोरबा :-  कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोताल (कपाटमुड़ा) में एक किसान की वैध बाउंड्री वॉल को ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त...

More Articles Like This