Friday, April 25, 2025

बड़ी खबर: भाजपा नेता की कार की टक्कर से कांग्रेस नेता की मौत, पार्टी उपाध्यक्ष की मौत से इलाके में तनाव, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सड़क किया जाम

Must Read

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। भाजपा नेता की कार से टक्कर के बाद कांग्रेस नेता की मौत हो गयी। घटना के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेता सड़क पर उतर आये हैं और सड़क जाम कर दिया है। मृतक कांग्रेस नेता का नाम  हेमंत भोयर है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवा कांग्रेस के कोण्डागांव विधानसभा उपाध्यक्ष और वर्तमान में मुलमुला पंचायत के पंच थे। घटना के बाद जिले में तनाव का माहौल बन गया है। कांग्रेस ने इसे साजिशन हत्या बताया है और पुलिस पर मामले को छुपाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

यह घटना जिला अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिजनों ने शव को लेकर वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।मृतक हेमंत भोयर युवा कांग्रेस कोण्डागांव विधानसभा उपाध्यक्ष थे और वर्तमान में मुलमुला पंचायत के पंच के रूप में कार्यरत थे। घटना की खबर फैलते ही पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और पूरी घटना को हत्या की साजिश बताया।

थाने का घेरावपुलिस पर गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोंडागांव थाने का घेराव किया। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है, और हादसे में प्रयुक्त वाहन को बदलने की योजना बना रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी भाजपा नेता को तुरंत बाहर लाया जाए और गिरफ्तार किया जाए।थाने के बाहर ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप: ये एक सोची-समझी हत्या है

पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “हेमंत भोयर की मौत सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि राजनीतिक साजिश है। भाजपा के नेता इस तरह से हमारे जुझारू कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे, जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता।”कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।घटना को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, जनता में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को फिर से गरमा दिया है और आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा : नाबालिग हिंदू लड़की से अनाचार, लव जिहाद का आरोप — आरोपी युवक गिरफ्तार

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर इलाके में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ अनाचार...

More Articles Like This