अचानक सुबह-सुबह वित्त मंत्री चौधरी के बंगले पहुंचे बीएड शिक्षक, कई घंटे गेट में प्रदर्शन, जबरिया बसों में भरकर ले गई पुलिस

Must Read
Advertisement

रायपुर,18जनवरी 2025: राजधानी रायपुर के माना तूता में समायोजन की मांग को लेकर धरना दे रहीं 300 बीएड सहायक शिक्षकाएं शनिवार सुबह 6:00 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के सामने पहुंच गईं। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद वे तीन घंटे तक गेट के बाहर बैठकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती रहीं।

लगभग तीन घंटे तक वित्त मंत्री से मुलाकात की उम्मीद में शिक्षकाएं वहीं बैठी रहीं, लेकिन मंत्री ने उनसे मिलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद, पुलिस ने प्रदर्शन कर रही शिक्षिकाओं को जबरिया बसों में बैठाकर वहां से हटा दिया। यह धरना पिछले एक महीने से माना तूता में जारी था, जिसमें समायोजन की मांग की जा रही थी।

- Advertisement -
Latest News

धरसींवा के 144 गांवों में सेवा संवाद यात्रा निकालेंगे विधायक अनुज शर्मा, कल मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के 144 गांवों में जनसमस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने...

More Articles Like This