अब मोबाइल से देख सकेंगे पंचायत के कामकाज / क्यूआर कोड स्कैन करने ग्रामीणों को किया जागरूक

Must Read

कोरबा। ग्राम पंचायतों में कौन-से विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, उनका कितना काम पूरा हुआ है और योजनाओं की प्रगति क्या है, इसकी जानकारी अब ग्रामीण अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन कर प्राप्त कर सकेंगे। पंचायतों और कार्यस्थलों पर लगाए गए स्वप्रकटीकरण क्यूआर कोड के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसका उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिले की ग्राम पंचायतों में 7 अक्टूबर को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अधूरे मकानों को समय पर पूरा कराने, पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण करने और रोजगार से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।आवास दिवस के दौरान स्वीकृत आवासों की निर्माण स्थिति की समीक्षा कर हितग्राहियों को अनुकूल मौसम में निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आवास निर्माण में आ रही स्थानीय समस्याओं, नियमानुसार राशि हस्तांतरण और भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना और विशेष परियोजनाओं के तहत स्वीकृत मकानों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया गया। वहीं, रोजगार दिवस के दौरान विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों को गति देने की कार्ययोजना बनाई गई। अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने, मांग के अनुरूप नए कार्य शुरू करने और लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर चर्चा हुई। ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों से स्थानीय जरूरतों तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकसित ग्राम पंचायत प्लान को प्रभावी बनाने के संबंध में भी सुझाव लिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आवास हितग्राहियों, तकनीकी सहायकों, रोजगार सहायकों, स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों और ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रशासन ने योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया।

- Advertisement -
Latest News

नवरात्रि आयोजनों पर प्रशासन की नजर, विसर्जन में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

गरबा, डांडिया और दुर्गा पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी; पंडालों में सीसीटीवी, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...

More Articles Like This