ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बांकीमोंगरा में कार्यकर्ताओं ने काले फीते बांधकर निकाला मार्च, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Must Read

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा द्वारा संबंधित मामले में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और विरोध संबंधी तख्तियां लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में ज्ञानेश कुमार जी, इस्तीफा दो” लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने काले फीते बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संबंधित मामले में इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी देशभर में आंदोलन कर रही है और मांग पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को मजबूती से सामने रखा है। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस्तीफे की मांग उठाई और कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण कटघोरा विकास सिंह, नेता प्रतिपक्ष पार्षद मधुसूदन दास, पार्षद नवीन कुकरेजा, पार्षद तालिका साहू, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह, नवल किशोर पंडित, फिरोज, बजरंग दास, अशोक मिश्रा, जसपाल सिंह कंवर, राजेश मानिकपुरी, कुणाल आजाद, आकाश सिंह, लालू साहू, छत बाई चौहान, पूजा महंत, भुनेश्वरी दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Latest News

नवरात्रि आयोजनों पर प्रशासन की नजर, विसर्जन में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

गरबा, डांडिया और दुर्गा पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी; पंडालों में सीसीटीवी, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...

More Articles Like This