कोरबा। ससुराल जाने निकले युवक ने बस से उतरते ही जहर का सेवन कर लिया। उसे राहगीरों ने बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक नशे का आदी थी। जिसके चलते पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। उसने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक एक दिन पहले पत्नी के साथ रिश्ता तोड़ लिया था। इसके लिए कोर्ट पहुंचकर दोनों पक्ष ने इकरार नामा तैयार किया था।
कोतवाली अंतर्गत पीपल चौक पुरानी बस्ती में राजू केंवट 40 वर्ष निवास करता था। उसकी साल 2014 में करतला थाना क्षेत्र के ग्राम केराकछार में रहने वाली मनोरथ केंवट के साथ शादी हुई थी। वह एसईसीएल के ठेका कंपनी में वाहन चालक का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। पति पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद होते आ रहा था,लेकिन घरेलू विवाद उस वक्त बढ़ गया, जब नौकरी से हाथ धोने के बाद राजू ने बुरी संगत में पडक़र शराब का जमकर सेवन शुरू कर दिया। वह नशे की हालत में घर पहुंचकर पत्नी से गाली गलौच व मारपीट करता था। उसने रोज रोज के विवाद से बचने पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया। पति – पत्नी 23 सितंबर को कोर्ट पहुंचे, जहां नोटरी के समक्ष अलग रहने और किसी तरह से संपर्क नही करने का इकरार नामा तैयार कराया। यह इकरार होने के बाद मनोरथ बाई अपने मायके चली गई। इसके दूसरे ही दिन राजू ससुराल जाने के नाम पर घर से निकला, लेकिन ससुराल नही पहुंचा। उसने केराकछÞार जाने वाले मार्ग में बस से उतरते ही जहर का सेवन कर लिया। उसे बेहोशी की हालत में पड़े देख राहगीरों ने इलाज के लिए करतला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरूवार की तडक़े युवक की मौत हो गई। अस्पताली मेमों के आधार पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। परिजनों की मानें तो मृतक ने 14 सितंबर को महिला थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में दोनों पक्ष को समझाईश देने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नही बनी। इससे विवाहिता के परिजनों ने मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया, जिसकी जानकारी मृतक ने अपने परिजनों को ही नही दी थी।
ससुराल जाने निकले युवक ने बस से उतरते ही गटक लिया जहर / मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Must Read
- Advertisement -

















