अभिनेत्री सनी लियोनी को भी मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा,कांग्रेस के ये गंभीर आरोप

Must Read

कोरबा : छत्‍तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का लाभ विष्‍णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश की करीब 70 लाख से ज्‍यादा महिलाओं को दिया जा रहा है। इसी योजना में शामिल अभिनेत्री सनी लियोन का नाम भी महतारी वंदन योजना के पार्टल पर दिखाया जा रहा है। इसका एक फोटो वायरल हो रहा है। इस पर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं

कांग्रेस का आरोप है कि महतारी वंदन योजना में बीजेपी सरकार ने बड़ी गड़बड़ी की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया कि पॉर्न स्टार के नाम से महतारी वंदन की राशि बीजेपी सरकार जारी कर रही है। सनी लियोन के नाम से सरकार के द्वारा हर महीने एक हजार रुपए जारी की जा रही है। इस मामले की जांच कराने की मांग बैज ने सरकार से की है।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। घोटाले के लिए मंत्री और सरकार स्‍वयं जिम्मेदार हैं। इस योजना में सनी लियोनी के नाम से भी योजना को पलीता लगाकर राशि जारी कर रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कल करीना कपूर का नाम भी सामने आ सकता है। इस गंभीर गड़बड़ी की जांच की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों से रूबरू हो...

कोरबा, 17 जून 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

More Articles Like This