अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्राम पंचायत कुदुरमाल ने दी सफाई, उरगा थाना में सौंपा आवेदन

Must Read

कोरबा। रेत घाट संचालन को लेकर ग्राम पंचायत कुदुरमाल में उत्पन्न विवाद पर पंचायत ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उरगा थाना में आवेदन सौंपा है। पंचायत ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि ग्रामवासियों द्वारा पंचायत के हित में काम किया जा रहा है और कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में रेत उत्खनन कार्य का संपूर्ण प्रभार ग्राम पंचायत को सौंपे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन सरपंच की तबीयत खराब होने के कारण 24 मई 2025 तक रॉयल्टी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे रेत घाट पर अवैध उत्खनन की गतिविधियां दिन-रात चल रही हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचों की सहमति से गांव के युवाओं को घाट के द्वार पर निगरानी हेतु तैनात किया गया है। वहीं, 200 रुपये अवैध वसूली के वायरल वीडियो और आरोपों पर पंचायत ने सफाई दी है कि ट्रैक्टर चालकों और मालिकों द्वारा खुद 200 रुपये देकर रेत निकालने की कोशिश की गई थी, जिसे ग्रामवासियों ने सख्ती से मना कर दिया। इसके बाद झगड़े और अभद्र व्यवहार की स्थिति उत्पन्न हुई।

- Advertisement -
Latest News

भीषण गर्मी में आगजनी का खतरा बढ़ा,दुकानों में रखें अग्निशामक यंत्र : योगेश जैन

कोरबा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।...

More Articles Like This