एक साल बाद परिजनों को मिली लापता बुजुर्ग महिला

Must Read
Advertisement

बेटी के घर जाने निकली महिला भटककर पहुंची कोरबा

 परिजनों ने आरती उतारकर किया स्वागत

कोरबा।    जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया नगर से एक साल पहले लापता हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग मेमबाई को उनके परिजनो ने कोरबा नगर वृद्धाश्रम में खोज लिया है। बताया जा रहा हैं की बुजुर्ग मेमबाई अपनी बेटी के घर जाने के लिए अकेले ट्रेन में निकली थीं, लेकिन भटककर कोरबा पहुंच गईं।
मेमबाई के बेटे शिवनारायण ने बताया कि एक रिश्तेदार सर्वमंगला मंदिर दर्शन के लिए आया था। उसने मेमबाई को पहचान लिया और परिजनो को सूचना दी। परिजन आश्रम पहुंच आरती, फूल और श्रीमाला से उसका स्वागत किया।
उक्त वृद्धाश्रम के केयरटेकर वीरू यादव ने बताया कि पिछले एक साल से वे मेमबाई की देखभाल कर रहे थे। सर्वमंगला मंदिर के पास स्थित इस आश्रम में वर्तमान में 26 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें अच्छे घरों से लेकर मध्यम और निम्न वर्ग के लोग शामिल हैं।
केयरटेकर ने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी आश्रमवासी को लेने उनके परिजन आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अन्य बुजुर्गों की घर वापसी का भी रास्ता खुल सकता है। आश्रम में कई ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनके परिवार होने के बावजूद उन्हें यहां रहना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Latest News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले, उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए उरगा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने...

More Articles Like This