एबीवीटीपीएस में पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे

Must Read

आवासीय परिसर में प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने का संदेश लेकर निकाली गई रैली

जांजगीर 06 जून 2025-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में पर्यावरण सप्ताह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जूनियर क्लब परिसर में मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया एवं अतिथियों द्वारा अपने हाथों से पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने अपने संबोधन में दैनिक कार्यों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते हुए कपड़े, जूट या कागज की बनी थैलियों का उपयोग करने की सलाह दी।


विशिष्ट अतिथि पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर के मुख्य रसायनज्ञ सूरज कुमार धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके शाह, आरएल ध्रुव, आरके साव और एन. लकरा एवं आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया समेत महिला मंडल की पदाधिकारियों ने अपने हाथों से पौधे रोपे। इससे पहले पर्यावरण सप्ताह में आवासीय परिसर में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने का संदेश लेकर रैली निकाली गई।

सीनियर क्लब में कक्षा पहली से दसवीं के बच्चों के बीच चित्रकला स्पर्धा का आयोजन हुआ। साथ ही बच्चों के बीच पर्यावरण पर आधारित क्रॉफ्ट एवं मॉडल पर आधारित स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। विद्युत संयत्र एवं आवासीय परिसर में पर्यावरण जागरूकता को लेकर चित्रकला, कविता, नारा एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्पर्धा के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया एवं अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। नारा स्पर्धा में डॉ. विकेंद्र सिंह, अभिजीत मालवंकर, सतीश यदु ने पुरस्कार जीते। जबकि कविता स्पर्धा में डॉ. विकेंद्र सिंह, हर्षवर्धन श्रीवास, ब्रजेश अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।


निबंध स्पर्धा में संजीव कुमार सारथी, मनमोहन चंद्रा और जितेंद्र जायसवाल ने पुरस्कार जीते। चित्रकला स्पर्धा में छात्र-छात्राएं आद्या चंद्रा, अनाया लकरा, इशान्या मांडले, तनीशा साहू, गौरांगी चंद्रा, भाव्या नेताम और संस्कार झा को पुरस्कृत किया गया। आवासीय परिसर में हुई स्पर्धाओं में अंकिता वर्मा, रूचि देवांगन, ममता सिंह, रूचिका साहू, श्वेता परप्यानी और तरणि साहू को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) संजय झा द्वारा पावर पाइंट प्रजेंटेशन के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव को दिखाया गया।

- Advertisement -
Latest News

CM बोले- रतनलाल डांगी शिकायतों से सरकार छवि खराब:रामनवमी महायज्ञ में भी हुए शामिल, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जशपुर। सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी के सस्पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि...

More Articles Like This