एसपी सिद्धार्थ – “जनसंवाद से होगा अपराध नियंत्रण..” जारी किए इन बिंदुओ पर निर्देश…

Must Read
Advertisement

कोरबा। एसपी सिदार्थ तिवारी ने आज राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण औऱ अपराधियों लगाम लगाने का निर्देश दिया।

बता दें कि आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।

बैठक में एसपी श्री तिवारी ने अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं पर संवेदनशीलता, गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जनसंवाद बढ़ाकर शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के...

More Articles Like This