कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी  आम नागरिकों की समस्याएं

Must Read

आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश
तहसीलदारों को अभियान चलाकर सीमांकन के आवेदनों को निराकृत करने हेतु किया निर्देशित
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में भूमि सीमांकन के आवेदनों को गम्भीरता से लेते हुए सभी तहसीलदारों को सीमांकन के सभी आवेदनों को अभियान चलाकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

जनदर्शन में आज कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा  के तहत हुए जनहानि में राहत राशि दिलाने,  मुआवजा भुगतान, क्षतिपूर्ति, अतिक्रमण हटवाने, अनियमितता की जांच, पुलिस सहायता दिलाने, अनुकम्पा नियुक्ति,  आर्थिक सहायता  मजदूरी भुगतान, मछली पालन के लिए सहायता, बिजली बिल में छूट सहित अन्य आवेदन शामिल है। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का उचित परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे, शिक्षा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश का ऐलान ,देखिए विडिओ

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित अग्र अलंकरण समारोह एवं अग्र महाकुंभ...

More Articles Like This