फ्लोरा मैक्स से ठगी का शिकार महिलाओं ने शुरू किया भूख हड़ताल, 18 महिलाओं ने शुरू किया अनशन

Must Read

कोरबा। फ्लोरा-मैक्स से पीड़ित महिलाएं न्याय की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर चली गई हैं। तानसेन चौक पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। ज्ञापन व गुहार के बाद भी चार सूत्रीय मांग पर संज्ञान नहीं लिए जाने से महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। 18 महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। वही फ्लोरा-मैक्स कंपनी और निजी फाइनेंस बैंको के प्रताड़ना के विरोध में महिलाओं ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरु कर दिया है।पीड़ित महिलाओं पुष्पा चौहान, सुनीता कंवर, रजनी चौहान, सोनल चौहान, चित्रलेखा, उमा चौहान, फूलमती, अंजू, सुशीला, कन्या कुमारी, झूलबाई, अनीता श्रीवास, अनिता बाई, कलावती, कुसुम, देवकुमारी, सरस्वती सहित अन्य ने चार सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर आज से आंदोलन पर हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तानसेन चौक में जुटी हुई हैं।

यह है मांगे

■ फ्लोरा-मैक्स कंपनी और निजी बैंको की मिलीभगत की उच्च स्तरीय जांच

■ ठगी की शिकार महिलाओं का लोन तत्काल प्रभाव से माफ करने

■ फाइनेंस कर्मियों के प्रताड़ना पर तत्काल रोक लगाने

■ संस्थानों व अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई

- Advertisement -
Latest News

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश का ऐलान ,देखिए विडिओ

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित अग्र अलंकरण समारोह एवं अग्र महाकुंभ...

More Articles Like This