कवासी लखमा कुछ देर में ED के सामने फिर पेश होंगे

Must Read

रायपुर। शराब घोटाले मामले में घिरे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। एकबार फिर कवासी लखमा को ED का बुलावा आया है। आज पूर्व मंत्री ED दफ्तर पहुंचेंगे जहा ED के अधिकारी शराब घोटाले पर उनसे पूछताछ करेंगे। इससे पहले भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों से पूछताछ कर चुकी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा अभियान में बड़ी सफलता: चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार नगद व सोने का मंगलसूत्र बरामद,देखिए विडिओ

कोरबा (छत्तीसगढ़)“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले...

More Articles Like This