सजग कोरबा अभियान में बड़ी सफलता: चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार नगद व सोने का मंगलसूत्र बरामद,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा (छत्तीसगढ़)
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹60,000 नगद और लगभग 8.2 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया सुनीता डोंगरे, निवासी एमपी नगर कोरबा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 मार्च 2026 को उन्होंने अपने सोने के जेवरात अलमारी में रखे थे, जिन्हें 28 मार्च को देखने पर गायब पाया गया। चोरी गए सामान में नेकलेस, मंगलसूत्र, झुमके और अंगूठी शामिल थे, जिनकी कीमत करीब ₹1.5 लाख आंकी गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ऋषिकेश डोंगरे उर्फ ऋषि (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी रामहरी गिड्डे (44 वर्ष) के साथ मिलकर चोरी के जेवरात एक सुनार को बेच दिए, जहां उन्हें गलाकर नगद राशि में बदल दिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आंशिक रकम और एक मंगलसूत्र बरामद किया है, जबकि बाकी रकम खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में शामिल फरार सुनार की तलाश जारी है।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 16 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
 पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों में कीमती सामान सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके।
 कोरबा पुलिस – सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This