कार सवारों ने की अवैध वसूली,25 हजार का चालान कटना बताकर 1 हजार लेकर चलते बने

Must Read

कोरबा-बांगो। कोरबा जिले के सीमांत बांगो थाना से महज 200 मीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा के समीप फर्जी पुलिस बनकर ग्रामीणों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इनके द्वारा ट्रेक्टर चालक के पास लायसेंस नहीं होने की वजह बताकर 25 हजार रुपये का ऑनलाइन जुर्माना भर देने और पर्ची कट जाने का हवाला दिया जाता रहा।

कार क्रमांक cg16 ct 0427 से उतरकर ये 3 लोग ट्रैक्टर चालक से 25 हजार चालान के नाम पर अवैध वसूली को अंजाम दिए। इनकी कार में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया U/T लिखा हुआ था। 25 हजार रुपये नहीं देने पर ट्रेक्टर को थाना ले जाने के लिए बार-बार कहा जाता रहा। एक व्यक्ति ने बिलासपुर से चालान काटते हुए आने की बात कही। ट्रेक्टर के साथ मौजूद लोगों ने पास में रुपए नहीं होने की बात कही और फिर अंत मे एक हजार रुपये कुछ नगद व कुछ फोन पे में वसूली कर अम्बिकापुर की तरफ चलते बने। पीड़ित ग्रामीण बाद में बांगो थाना पहुंचे व शिकायत दर्ज कराई गई है। उक्त लोग वास्तव में पुलिस कर्मी थे या किसी सरकारी विभाग से वास्ता रखने वाले लोग,इसका पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा से बड़ी खबर: पुराने मामले में दीपक पाण्डेय उर्फ ‘चीना’ जेल दाखिल, गंभीर धाराओं में कार्रवाई,देखिए विडिओ

कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पुराने मामले में दीपक पाण्डेय उर्फ ‘चीना’,...

More Articles Like This