कुम्हारी टोल प्लाज़ा में नहीं थम रही अवैध वसूली,क्या गडकरी के मंत्रालय से मिलीभगत?अब विकास उपाध्याय ने की शिकायत

Must Read

रायपुर। कुम्हारी टोल प्लाज़ा में अवैध वसूली को लेकर विरोध थम नहीं रहा है।दरअसल पिछले कुछ सालों से कुम्हारी टोल प्लाज़ा की अवधि खत्म होने के बाद भी गाड़ियों से अवैध वसूली चल रही है जिसके चलते आम जनता खासी त्रस्त हैं।वहीं टोल प्लाज़ा में कर्मचारी सीधा कहते हैं कि ऊपर से निर्देश है।यानी उनका कहना है कि केंद्र के आदेश से ही इस अवैध टोल प्लाज़ा को संचालित किया जा रहा है।अब देखना यह होगा कि अपने आप को क्लीन बताने वाले मंत्री नितिन गडकरी क्या अवैध टोल प्लाज़ा को बंद करने के निर्देश देते है या नहीं।

वहीं आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विकास उपाध्याय ने पत्र लिखकर कुम्हारी टोल प्लाज़ा में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विकास उपाध्याय ने कहा:

जनता से ज़बरन वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मैं लगातार इस विषय को उठा रहा हूँ और आगे भी उठाता रहूंगा।

जनहित में यह लड़ाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This