कोयला सप्लायर थार सहित फरार,तलाश जारी

Must Read
Advertisement

कोरबा। टीपी नगर क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस से प्रेस काम्प्लेक्स की तरफ जाने वाले आंतरिक मार्ग पर रविवार रात करीब 9:30 बजे कहर बरपाने वाला कोयला सप्लायर फरार है। सूत्र बताते हैं कि वह गेवरा निवासी राकेश सिंह है और उक्त थार जीप क्रमांक cg12 bj 5038 को वह चला रहा था व शराब के नशे में धुत्त था। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्सी स्टैंड के पास जीप स्टार्ट कर आगे बढ़ते ही उसका नियन्त्रण हट गया और स्पीड से ठेले को तोड़ते हुए दूसरी तरफ के दुकान और खड़े वाहनों को टक्कर मारते सीधे कुसमुंडा की ओर भाग निकला।

टीपी नगर में हादसे की वजह से जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ टायर भी पंचर हो गया लेकिन उसी हालत में एलॉय व्हील पर गाड़ी दौड़ाते हुए कुसमुंडा अपने ऑफिस तक गया है और फिर वहां से उसी हालत में जीप लेकर फिर फरार हो गया। रात में ही पुलिस उसकी तलाश करते कुसमुंडा उसके दफ्तर तक पहुंची थी लेकिन न जीप मिली और न कथित चालक सह मालिक राकेश। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की तरफ से विस्तृत जानकारी अप्राप्त है कि किन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर किसे आरोपी बनाया गया है और किस-किस को कितना नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले, उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए उरगा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने...

More Articles Like This