कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल को ठोका, 13 साल के बच्चे की मौत; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Must Read

कोरबा। कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। फोकटपारा मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 13 साल के हर्ष जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है। हर्ष अपने पिता प्रहलाद जायसवाल की मदद के लिए साइकिल से जा रहा था। फोकटपारा रास्ते पर चर्च के पीछे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक के पिता प्रहलाद जायसवाल सर्वमंगला चौकी के पास ठेला लगाते हैं। उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने हर्ष को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हर्ष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मां और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के खोले गए कुल 9 गेट…देखिए विडिओ

कोरबा। 16 अगस्त शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोल दिए गए...

More Articles Like This